Chanakya Niti: मनुष्य को ये चार बातें मुर्गे से सीखनी चाहिए।
प्रत्युत्थानं च युद्धं च संविभागं च बंधुषु।
स्वयमाक्रम्य
भुक्तं च शिक्षेच्चत्वारि कुक्कुटात्।।
समय पर उठना, युद्ध के लिए सदा तैयार रहना, अपने बन्धुओं को उनका उचित हिस्सा देना और स्वयं आक्रमण करके भोजन करना मनुष्य को ये चार बातें मुर्गे से सीखनी चाहिए।
गूढमैथुनचरित्वं च काले काले च संग्रहम्।
अप्रमत्तमविश्वासं
पञ्च शिक्षेच्च वायसात्।।
छिपकर मैथुन करना, ढीठ होना, समय-समय पर कुछ वस्तुएं इकट्ठी करना, निरंतर सावधान रहना और किसी दूसरे पर पूरी तरह विश्वास नहीं करना, ये पांच बातें कौए से सीखने योग्य है।
बह्वाशी स्वल्पसन्तुष्टः सुनिद्रो लघुचेतनः।
स्वामिभक्तश्च शूरश्च
षडेते श्वानतो गुणाः।।
बहुत भोजन करना लेकिन कम में भी संतुष्ट रहना, गहरी नींद लेकिन जल्दी से उठ बैठना, स्वामिभक्ति और बहादुरी ये छह गुण कुत्ते से सीखने चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें