Chanakya Niti : आलस्य के कारण विद्या नष्ट हो जाती है ।

Chanakya Niti : आलस्य के कारण विद्या नष्ट हो जाती है । Chanakya about laziness

आलस्योपहता विद्या परहस्तगताः स्त्रियः। 
अल्पबीजं हतं क्षेत्रं हतं सैन्यमनायकम्।। 

Chanakya about laziness


आलस्य के कारण विद्या नष्ट हो जाती है, दूसरे के हाथ में गई हुई स्त्रियां नष्ट हो जाती हैं, कम बीज डालने से खेत बेकार हो जाता है और सेनापति के मारे जाने पर सेना नष्ट हो जाती है। 

इसका भाव यह है कि विद्या की प्राप्ति और उसकी वृद्धि के लिए व्यक्ति को आलस्य का त्याग कर देना चाहिए। आलसी किसी गुण को प्राप्त नहीं कर सकता। दूसरे के पास जाने वाली स्त्री का धर्म नष्ट हो जाता है अर्थात किसी दूसरे के अधिकार में जाने पर सतीत्व कायम नहीं रह पाता। यदि खेत में बीज बोते समय कंजूसी की जाएगी और बीज कम डाला जाएगा तो अच्छी फसल नहीं हो सकेगी। सेना का बल सेनापति से ही स्थिर रहता है। जब सेनापति मारा जाता है तो सेना का हार जाना स्वाभाविक ही है।


Download PDF: Chanakya niti Book { Hindi } | सम्पूर्ण चाणक्य नीति free pdf

Download PDF

टिप्पणियाँ